मां दुर्गा को गाली देने वाली सिंगर और पति गिरफ्तार:मिर्जापुर में हिंदुओं में जबरदस्त गुस्सा; 15 बीघा सरकारी जमीन पर कब्जा भी कर रखा था

मां दुर्गा को गाली देने वाली बिरहा सिंगर सरोज सरगम को मिर्जापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही उसके पति राम मिलन बिंद को भी पकड़ा गया है। सरोज सरगम मिर्जापुर में गढ़वा गांव की रहने वाली है। उस पर हिंदू देवी-देवताओं पर अश्लील गाना गाने और अभद्र टिप्पणी करने का आरोप है। सरोज ने यूट्यूब पर मां दुर्गा और भगवान शिव जैसे देवी-देवताओं के खिलाफ आपत्तिजनक गाने और वीडियो पोस्ट किए, जिनमें गालियों और अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। 19 सितंबर को दरोगा संतोष कुमार राय ने सरोज सरगम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। जिला प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को गांव में जमीन की पैमाइश की। सरोज सरगम और उसके पति ने वन विभाग की 15 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा कर रखा था। उसे भी मुक्त कराया गया है। अब विस्तार से पढ़िए… पहले जानिए वीडियो में विवादित क्या है?
सरोज सरगम ने एक बिरहा गाने में महिषासुर राक्षस का ज़िक्र किया। इस दौरान उसने मां दुर्गा को लेकर आपत्तिजनक बातें कहीं। आरोप है कि उन्होंने कई बार देवी के खिलाफ भद्दी और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया। उसके यूट्यूब वीडियो के थंबनेल पर भी हिंदू देवी-देवताओं को गाली लिखा हुआ नजर आ रहा है। इससे हिंदू संगठनों और भक्तों का गुस्सा और भड़क उठा है। सोशल मीडिया पर उठी गिरफ्तारी की मांग
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर सरोज सरगम के विवादित वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। यूजर्स लगातार उन्हें ट्रोल कर रहे हैं और पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कई हिंदू संगठनों ने साफ कहा है कि सरोज सरगम ने हिंदू आस्था पर चोट पहुंचाई है और उन्हें किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए। मिर्जापुर के सोशल मीडिया सेल ने वीडियो का संज्ञान लेकर मड़िहान पुलिस को जानकारी दी। चौकी प्रभारी पटेहरा उपनिरीक्षक संतोष कुमार राय ने इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। विवेचना में सामने आया कि सरोज सरगम मूलत: प्रयागराज में हंडिया थाना क्षेत्र के उपरदहा गांव की रहने वाली है। उसके इस कृत्य से हिंदू समाज में काफी आक्रोश व्याप्त है। साम्प्रदायिक सौहार्द बिगड़ सकता है। शांति व्यवस्था बाधित हो सकती है। जिसके खिलाफ कार्रवाई किया जाना आवश्यक है। जांच में भी यह पता चला कि वीडियो का निर्माण और निर्देशन खुद सरोज सरगम के पति राम मिलन बिंद करते थे। आरोपी दंपती पर मुकदमा दर्ज कर साइबर और सर्विलांस टीम जांच में जुट गई है। जांच के दौरान यह भी पता चला कि सरोज सरगम ने करीब 15 बीघा वन भूमि पर कब्जा कर रखा था। मंगलवार को प्रशासन ने संयुक्त टीम भेजकर कब्जा हटवाया और भूमि को मुक्त कराया। अब इस प्रकरण में अलग से राजस्व और वन विभाग की कार्रवाई भी होगी। महंत योगानंद गिरि बोले- महिला समाज में जहर घोल रही
जूना अखाड़ा के महंत डॉ. योगानंद गिरी ने कहा, यह महिला समाज में जहर घोल रही है, यह सनातन धर्म पर कुठाराघात है। ऐसे लोगों को समाज में रहने का कोई हक नहीं है। मोदी-योगी सरकार सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय की भावना से काम कर रही है। वहीं यह महिला खुद को कलाकार बताकर धार्मिक आस्थाओं पर प्रहार कर रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की। कहा कि इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री तक भी भेजी जाएगी। ताकि भविष्य में कोई सनातन धर्म का अपमान करने का दुस्साहस न कर सके। वीडियो में देवी-देवताओं के प्रति अभद्र भाषा के प्रयोग से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। साधक मृत्युंजय कुमार द्विवेदी ने कहा कि समाज में जहर घोलने वाली यह लोक गायिका नहीं मानव पिशाचिनी है। कौन है सरोज सरगम?
सरोज सरगम मिर्जापुर के मड़िहान क्षेत्र की रहने वाली है। वह बिरहा गाना गाने के लिए जानी जाती है और पिछले कुछ समय से यूट्यूब पर सक्रिय हैं। उनके चैनल का नाम “Saroj Sargam Mirzapur” है, जिसके लगभग 63 हजार सब्सक्राइबर हैं और अब तक करीब 40 वीडियो अपलोड किए जा चुके है। एसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि गायिका के पति ने वन विभाग की करीब 15 बीघा जमीन पर कब्जा किया था। जिस पर मंगलवार को कार्रवाई करते हुए उसे कब्जा मुक्त कराया गया। दोनों को गिरफ्तार किया गया है। —————————- ये भी पढ़ें…. आजम खान जेल से बाहर आते ही DSP पर भड़के:23 महीने बाद रिहा होकर रामपुर में घर पहुंचे; बसपा में जाने की अटकलों पर जवाब दिया सपा नेता आजम खान 23 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा हुए। रामपुर में अपने घर पहुंचे तो रास्ते में वे DSP पर नाराज हो गए। आजम खान ने DSP से कहा, मुसाफिरों को पुलिस परेशान कर रही है। आजम ने जेल से निकलने के बाद बसपा में जाने के सवाल पर कहा- यह अटकलें लगाने वाले ही बता सकते हैं। मैं जेल में किसी से नहीं मिला। फोन करने तक की इजाजत नहीं थी। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *