टोल पर नकाबपोशों का हमला, 1.13 लाख-मोबाइल लूटे:बालाघाट में तोड़फोड़ की, कर्मचारियों को पीटा; ओवरलोडिंग वाहनों से वसूली से नाराज थे

बालाघाट के गढ़ी में पांडुतला टोल प्लाजा पर 10 से ज्यादा नकाबपोश बदमाशों ने तोड़फोड़ और कर्मचारियों से मारपीट की। बूथ में रखे 4 मोबाइल तोड़ दिए और दो अपने साथ ले गए। काउंटर से 1 लाख 13 हजार 400 रुपए भी लूट लिए। घटना 19 सितंबर रात करीब 11 बजे की है। वीडियो सोमवार देर रात सामने आया। बदमाशों ने टोल प्लाजा पर 6 बूथों में रखे कम्प्यूटर सिस्टम और कांच तोड़ दिए। बाहर खड़ी बोलेरो को भी नुकसान पहुंचाया। तस्वीरों में देखें पूरी घटनाक्रम… मारपीट में दो कर्मचारी घायल
टोल नाका मैनेजर वरुण प्रताप तोमर ने बताया, ओवरलोड वाहनों से टोल वसूली को लेकर कुछ लोगों से विवाद हुआ था। इसके बाद मुकेश सैयाम, रंजित, सुदर्शन, संतोष और संदीप सहित अन्य साथियों ने टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ की। हमलावरों ने दो कर्मचारी करण सिंह उइके और आशुतोष प्रजापति के साथ मारपीट की। आशुतोष के बाएं हाथ में और करण के दाहिने हाथ और कमर में चोटें आई हैं। गढ़ी थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह पंद्रो ने बताया कि पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *