सागर में छाया कोहरा, विजिबिलिटी 200 मीटर:सर्द हवाएं चलने से ठिठुरन बढ़ी, न्यूनतम पारा 9 डिग्री पर पहुंचा

पश्चिमी विक्षोभ की एक्टिविटी से दो दिन तक सागर में बादलों का घेरा रहा और बारिश हुई। यह दौर जैसे ही थमा, ठंड का असर बढ़ गया है। इससे दिन और रात के तापमान में गिरावट आई है। सर्द हवाएं चलने से शहर में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। वहीं ठिठुरन बढ़ी है। मंगलवार सुबह से सागर में घना कोहरा छाया रहा। इस दौरान 200 मीटर विजिबिलिटी रही। सड़कों पर वाहन चालक लाइट चालू कर आवागमन करते हुए नजर आए। सुबह 11 बजे तक कोहरा रहा। सर्द हवाएं चलने से वातावरण में कंपकपा देने वाली ठंड है। इस दौरान अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, सर्द हवाओं के चलने से अब तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जाएगी। पूर्वोत्तर राजस्थान और निकटवर्ती क्षेत्रों के ऊपर मध्य समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवात सक्रिय है। इस कारण उत्तरी गुजरात तक मध्य समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर ट्रफ है। इसके प्रभाव से हवा की रफ्तार फिलहाल धीमी हो गई है। इसलिए दिन और रात के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। इसका असर खत्म होते ही तापमान गिरने और सर्दी तेज होने की संभावना है। जनवरी में शीतलहर और कोल्ड डे का असर रह सकता है। पिछले 4 दिनों का तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *