बीकर गांव में सोमवार देर रात दो परिवारों में वर्चस्व को लेकर विवाद हो गया। विवाद में एक पक्ष ने दूसरे परिवार के पिता-पुत्र पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। दूसरे पक्ष ने भी पथराव किया। इस इसमें पिता-पुत्र घायल हो गए उन्हें भांडेर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें एक युवक 315 बोर की राइफल लिए अपने साथियों के साथ गांव में गाली गलौज करता घूम रहा है। मामले में पुलिस का कहना है कि अभी केवल एक पक्ष ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस के अनुसार, बीकर गांव निवासी संजीव दांगी और देवेंद्र दांगी में काफी समय से आपसी वर्चस्व को लेकर विवाद चला आ रहा है। दोनों के बीच पहले भी बीच विवाद हो चुका है। सोमवार को हुआ झगड़ा एक मामूली घटना को लेकर शुरू हुआ था। दरअसल सोमवार देर शाम संजीव के घर पर काम करने वाला एक कर्मचारी मवेशियों के लिए चारा लेकर घर आ रहा था। गांव के रास्ते में वह दूसरे पक्ष के देवेंद्र से टच हो गया। इसके बाद देवेंद्र अपने साथ गिन्नी दांगी, राज दांगी, जितेंद्र दांगी, मयंक दांगी के अलावा अन्य कुछ साथियों को लेकर संजीव के घर पहुंचा और झगडा करने लगा। झगड़े में संजीव और उसके बेटे सुमंत लाठी डंडों से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए भांडेर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि झगड़ा करने आए देवेंद्र और उसके साथियों पर संजीव के परिवार ने भी पथराव किया। पथराव में देवेंद्र के कुछ साथी घायल भी हुए, लेकिन देवेंद्र अभी शिकायत लेकर थाने नहीं पहुंचा है। फायरिंग करने का आरोप इधर घटना के बाद किसी ग्रामीण ने युवक का राइफल के साथ वीडियो बना लिया।। वीडियो में एक युवक हाथ में 315 बोर की राइफल लेकर अपने साथियों के साथ गांव में घूमता दिखाई दे रहा था। घायल संजीव के परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने राइफल से फायर भी किए थे। लेकिन पुलिस का कहना है कि, घटना में किसी प्रकार की फायरिंग नहीं हुई है। मामले की जांच जारी थाना प्रभारी सविता शर्मा का कहना है, घटना रात की है। पुलिस ग्रामीणों से भी पूछताछ कर रही है। अभी केवल एक पक्ष की ओर से अभी शिकायत मिली है। दूसरा पक्ष थाने नहीं पहुंचा है। वीडियो के आधार पर भी पुलिस आरोपियों आरोपियों का पता लगा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर लीगल एक्शन लिया जाएगा।


