संतों की समरसता यात्रा का तुमड़ीबोड में किया स्वागत

तुमड़ीबोड| विश्व हिंदू परिषद छत्तीसगढ़ के आव्हान पर संतों के द्वारा निकाली सामाजिक समरसता यात्रा का तुमडीबोड का आगमन हुआ। यात्रा से संतों के द्वारा सामाजिक संरचना का महत्व आम जनता को समझाते हुए यह संदेश दिया जा रहा है। इसमें हमारे धर्म में उच्च- नीच एवं छुआछूत जैसी विकृति का कोई भी स्थान नहीं होना चाहिए। ग्राम के दुर्गा मंच में पधारे संत ओंकार दास महाराज जांजगीर चांपा, रिंकू महाराज व विहित प्रांत सह मंत्री नंदू राम साहू, बजरंग दल जिला संयोजक सुनील सेन, जिला संयोजिका मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी अंजलि वाडेकर, दुर्गा वाहिनी नगर संयोजिका बुलबुल सेन, विश्व हिंदू परिषद सत्संग प्रमुख चंद्रेश जैन, विश्व हिंदू परिषद नगर उपाध्यक्ष नवीन अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष जागेश्वर संजू यादव, राजेंद्र जैन बिट्टू, यश जैन, गोकुल सिंह, नसीब रात्रे, मान दास साहू, हेमू राम सिन्हा, हेनू राम साहू, जितेंद्र सिन्हा, निर्मला सिन्हा, चंद्रेश श्रीवास, दिग्विजय शांडिल्य, पेमादास साहू भाकरी, सरपंच ग्राम पंचायत टीकम पटेल, राजकुमार साहू, सुदर्शन साहू, धरम जैन, मनीष सारवा, ग्राम पटेल अमरोतन साहू, उर्वशन साहू, मनतेश्वर यादव सहित ग्राम के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। यह जानकारी टीकम पटेल, जागेश्वर संजू यादव ने दी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *