घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या:धौलपुर में दो दिन पुराने विवाद का खौफनाक अंत, दो आरोपी पकड़े

धौलपुर के बसेड़ी थाना क्षेत्र के नगला दरवेशा गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अमन परमार (20) के रूप में हुई है। घटना मंगलवार रात की है। अमन अपने घर के बाहर बैठा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर आए आरोपियों ने उसके पेट में गोली मार दी। आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजन घायल अमन को बसेड़ी अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। रास्ते में ही अमन ने दम तोड़ दिया। मृतक के चाचा रामनिवास परमार ने बताया कि दो दिन पहले अमन की पूंठपुरा गांव के विवेक, लुक्का और अन्य लोगों से कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश में यह वारदात की गई। घटना की सूचना मिलते ही बसेड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है। परिजनों की रिपोर्ट के बाद मृतक का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। शव को जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखा गया है। 2 दिन पहले हुआ था मृतक का झगड़ा मृतक अमन परमार और उसके दोस्तों का पूंठपुरा गांव के विवेक, लुक्का और उसके साथियों से झगड़ा हुआ था। जिस झगड़े के चलते युवक अमन परमार को गोली मारने की बात सामने आ रही हैं। दो बाइकों पर सवार होकर आए थे आरोपी परिजनों के अनुसार अमन मंगलवार शाम को अपने घर के बाहर परचून की दुकान के पास बैठा था। इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर आए विवेक और लुक्का सहित 5 से 6 लोगों ने अमन को घेर लिया और उसके पेट में गोली मार दी। घर की आर्थिक स्थिति कमजोर, मजदूरी करता था युवक मृतक युवक अमन परमार के घर की आर्थिक स्थिति कमजोर है। जिसके चलते 12वीं पास करने के बाद उसने मजदूरी करना शुरू कर दिया था। गोवा में मजदूरी करने के बाद अमन कुछ दिनों से घर पर ही रह रहा था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *