​​​​​​​कोटपूतली के एलबीएस कॉलेज में सेमिनार:विहिप नेता बोले- विकसित भारत में युवाओं की विशेष भूमिका; नशे से दूर रहने की सलाह दी

कोटपूतली के राजकीय एलबीएस पीजी कॉलेज में विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। विश्व हिंदू परिषद के राजस्थान क्षेत्र संगठन मंत्री राजाराम ने युवाओं को संबोधित किया। राजाराम ने कहा कि क्रांति लाने की शक्ति युवाओं में है। उन्होंने बताया कि भारत की युवा प्रतिभा के कारण चिकित्सा, अंतरिक्ष, व्यवसाय, निर्माण और कृषि क्षेत्र में नए आविष्कार हो रहे हैं। उन्होंने युवाओं से राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आर के सिंह ने युवाओं को नशा और मोबाइल से दूर रहने की सलाह दी। विहिप जिलाध्यक्ष डॉ. अश्वनी गोयल ने गुरुजनों के सम्मान पर जोर दिया। उन्होंने संयुक्त परिवार के महत्व को भी समझाया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। कार्यक्रम का संचालन प्रो. अशोक सिंह चौहान और विहिप जिला सह मंत्री एड. शिवकुमार ने किया। इस अवसर पर विहिप जिला मंत्री महावीर सिंह, रामविलास सिंघल, नरेंद्र हिंदू, प्रहलाद सैनी, सेवा भारती के जिला मंत्री महेश सैनी और भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अरुण सैनी सहित कई युवा उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *