ओवरटेक करते समय ट्रक से टकराई बाइक, एक की मौत:तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था युवक, कामडारा बस्ती जाते वक्त हुआ हादसा

गुमला जिले में बुधवार दोपहर को रांची-सिमडेगा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। घटना में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा युवक जख्मी है। कामडरा थाना क्षेत्र के दुर्गा मंदिर बस्ती के पास यह हादसा हुआ। जरिया निवासी जतरू स्वांसी और जमटोली निवासी बिशु लोहरा एक ही बाइक पर सवार होकर कामडरा बस्ती जा रहे थे। दोनों सामान खरीदने निकले थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक तेज गति से चल रही थी और दोनों युवक बिना हेलमेट के थे। ट्रक के टायर के नीचे आने से गई जान एक बस को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे ट्रक से उनकी बाइक की सीधी टक्कर हो गई। बिशु लोहरा ट्रक के टायर के नीचे आ गया और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। जतरू स्वांसी गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल जतरू को पहले कामडरा सीएचसी ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। कामडरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक और बाइक को जब्त कर लिया है। पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कार्रवाई कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *