धनबाद के बस्ताकोला में 15 दिन से बिजली गुल:20 हजार लोग अंधेरे में, BCCL कार्यालय पर ग्रामीणों का धरना

बस्ताकोला में बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों ने बुधवार को BCCL एरिया-9 कार्यालय के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया। ग्रामीणों ने प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। इलाके का 500 KVA का ट्रांसफार्मर 15 सितंबर को जल गया था। तब से लगभग 20 हजार की आबादी बिजली के बिना रहने को मजबूर है। त्योहारी सीजन में लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की पढ़ाई, व्यवसाय और घरेलू कामकाज प्रभावित हो रहे हैं। प्रबंधन केवल आश्वासन दे रहा है ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले तीन महीनों से नया ट्रांसफॉर्मर लगाने की मांग कर रहे हैं। प्रबंधन केवल आश्वासन दे रहा है। इलेक्ट्रिक सिस्टम सुधारने के लिए 90 लाख रुपए का बजट स्वीकृत है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक नया ट्रांसफॉर्मर नहीं लगाया जाता, आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो एरिया ऑफिस को पूरी तरह बंद कर परियोजना की ट्रांसपोर्टिंग भी रोक दी जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *