जामताड़ा के सालुका गांव में हत्या का खुलासा:लोहे के सबल से की गई थी हत्या; 2 आरोपी गिरफ्तार, 3 की तलाश जारी

जामताड़ा जिले के बिन्दापाथर थाना क्षेत्र के सालुका गांव में एक हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। 15 सितम्बर 2025 को आदिवासी श्मशान घाट के पास से उत्तम मंडल का शव मिला था। मृतक के पुत्र गणेश मंडल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। एसपी राजकुमार मेहता के निर्देश पर विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया। एसडीपीओ नाला, मनोज कुमार महतो के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। जांच में पता चला कि मृतक का आदिवासी टोले में आना-जाना स्थानीय लोगों को पसंद नहीं था। उसे कई बार चेतावनी दी गई थी। आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ पर लटकाने का प्रयास घटना वाले दिन शराब के नशे में मृतक का विवाद हुआ। कहासुनी बढ़ने पर आरोपियों ने लाठी-रस्सी और लोहे के सबल से हमला कर उत्तम मंडल की हत्या कर दी। आरोपियों ने घटना को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को पेड़ पर लटकाने का प्रयास भी किया। इस मामले में पुलिस ने रामकृष्ण गोराई और सुभाष गोराई को गिरफ्तार किया है। रामकृष्ण की निशानदेही पर खून से सनी रस्सी, घटनास्थल की खून लगी मिट्टी और आरोपियों का मोबाइल फोन बरामद किया गया है। अन्य तीन फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। एसआईटी में एसडीपीओ नाला मनोज कुमार महतो, पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार सिंह, थाना प्रभारी विकास कुमार यादव और राजीव कुमार समेत कई अधिकारी शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *