जैसलमेर में मौसम बदला, रात में चलने लगी ठंडी हवा:तापमान 40 डिग्री से 37 पर पहुंचा; मानसून विदा हुआ, बारिश की संभावना नहीं

जैसलमेर में इस बार मानसून की बारिश ने जरूर निराश किया। वहीं गर्मी भी अपने चरम पर रही लेकिन सितंबर में आए मौसम के बदलाव ने काफी राहत दी है। इन दिनों दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है लेकिन रात में चलने वाली हवाओं से मौसम में हल्की ठंडक का एहसास होने लगा। सुबह भी मौसम हल्का ठंडा रहने लगा है। सितंबर महीने में तापमान 37 डिग्री
10 साल में पहली बार सितम्बर महीने में तापमान 40 डिग्री के नीचे 37 रिकॉर्ड किया गया है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई हो चुकी है। आगामी एक सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं है। साथ ही मौसम में बदलाव के चलते गर्मी का असर बढ़ सकता है। फिलहाल पारा 37 डिग्री के आसपास है और अक्टूबर माह के पहले सप्ताह तक गर्मी का असर तेज हो सकता है। उसके बाद फिर से मौसम में हल्की ठंडक आ सकती है। 10 साल में 40 डिग्री से नीचे रहा
जैसलमेर में इस साल सितम्बर महीने में पारा 40 से नीचे ही रहा। इसकी वजह से सितंबर महीने के शुरुआत में दो तीन बारिश होना और उसके बाद लगातार आसमान में बादल छाने व हल्की बूंदाबांदी का दौर चलने से काफी राहत मिली। गत 10 सालों के आंकड़ों के अनुसार जैसलमेर में सितंबर महीने का औसत तापमान 41.25 डिग्री सेल्सियस है। जबकि इस बार पारा 37 डिग्री से ऊपर नहीं चढ़ा। 2015 से 2024 तक एक भी साल ऐसा नहीं रहा जब सितंबर माह में पारा 40 डिग्री के ऊपर नहीं गया हो। हर बार सितंबर महीने कई दिनों तक पारा 40 डिग्री से ज्यादा रहा है। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मानसून विदा, अब बारिश की संभावना नहीं
कृषि मौसम वैज्ञानिक अतुल गालव के अनुसार पश्चिमी राजस्थान से मानसून की विदाई हो चुकी है। आगामी एक सप्ताह तक बारिश की संभावना नहीं है। साथ ही मौसम में बदलाव के चलते गर्मी का असर बढ़ सकता है। फिलहाल पारा 37 डिग्री के आसपास है और अक्टूबर माह के पहले सप्ताह तक गर्मी का असर तेज हो सकता है। उसके बाद फिर से मौसम में हल्की ठंडक आ सकती है। 10 साल में सितंबर का तापमान

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *