वासेपुर में दोस्त ने दी गाली तो कर दी हत्या:चाकू से गला रेत किया था मर्डर, सूखी टंकी में फेंक दी थी लाश; आरोपी गिरफ्तार

धनबाद के वासेपुर में एक युवक ने दोस्त से हुए विवाद का बदला उसकी जान लेकर लिया। पुलिस ने 22 वर्षीय सोनू यादव की हत्या के आरोप में उसके दोस्त तुलसी विश्वकर्मा (28) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि एक सप्ताह पहले सोनू ने उसे गाली-गलौज कर अपमानित किया था। इसी रंजिश में उसने सोनू की चाकू मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को मटकुरिया आंगनबाड़ी केंद्र की सूखी टंकी में फेंक दिया। सोमवार को टंकी से शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक के भाई राजकुमार यादव की शिकायत पर बैंकमोड़ थाने में मामला दर्ज किया गया। एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर विशेष जांच दल का गठन किया गया। डीएसपी नौशाद आलम के नेतृत्व में टीम ने आरोपी को पकड़ा। आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू, कपड़े और चप्पल बरामद किए गए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *