कोटा का नयापुरा बस स्टैंड बीओटी पर मोड़ विकसित होगा:जयपुर से आई टीम ने सर्वे किया, 2 महीने में जारी होगा टेंडर

कोटा के नयापुरा बस स्टैंड को विकसित करने की तैयारियां तेज हो गई है। बीओटी (बिल्ड ऑपरेशन एंड ट्रांसफर) मोड़ पर रिनोवेशन के लिए जयपुर से आई टीम ने बस स्टैंड का सर्वे किया। टीम ने बस स्टैंड की जमीन की नपाई की। फिलहाल ये साफ नहीं हुआ बस स्टैंड की बिल्डिंग कितने मंजिल की होगी और इसे बनाने में कितनी लागत आएगी। मुख्य प्रबंधक कोटा रोडवेज डिपो अजय मीणा ने बताया कि जयपुर से पिडकोर की टीम की बस स्टैंड एरिया सर्वे करने पहुंची। टीम ने सोमवार को सर्वे किया। थोड़ा सर्वे बाकी था जिसे आज पूरा किया। सर्वे में ये देखेंगे कहां पर कितना एरिया है। इसके बाद डिमार्केशन की रिपोर्ट पिडकोर कंपनी को दी जाएगी। उसके बाद ड्राइंग बनेगी। ड्राइंग बनने के बाद ट्रेंडर किए जाएंगे। इस प्रोसेस में करीब दो महीने का वक्त लगेगा। संभवतया दो महीने बाद नयापुरा बस स्टैंड के रिनोवेशन का काम शुरू हो सकेगा। नयापुरा बस स्टैंड बीओटी मोड़ पर विकसित होगा संभवतया 100 से 150 करोड़ की लागत आएगी। हालांकि अभी बजट को लेकर स्पष्ट तौर पर जानकारी नहीं है। डीसीएम स्थित नए बस स्टैंड को बीओटी मोड़ पर 217 करोड़ से विकसित किया गया था। वहां मॉल भी बना हुआ है। बता दें नयापुरा बस स्टैंड पर कोटा डिपो सहित सभी रूट की 245 बसें रोज आती है। यहां से रोजाना 11से 12 हजार यात्री सवार होते है। सबसे पुराना बस स्टैंड होने के बावजूद यहां मूलभूत सुविधाएं नहीं है। यहां आने वाले यात्री, रोडवेज कर्मचारी व इलाके के व्यापारी सुविधाओ को तरस रहे है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *