सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता 4 जनवरी से होगी शुरू:खिलाड़ियों से लिए जा रहे आवेदन, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे विजेता

जिला स्तरीय 34वीं सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन नए साल में 4 और 5 जनवरी को स्थानीय खेल संकुल में किया जाएगा। खेल में रुचि रखने वाले खिलाड़ियों से आवेदन लिए जा रहे हैं। जिला कबड्डी संघ अध्यक्ष मुजीब खान ने बताया कि प्रतियोगिता में जिन खिलाड़ियों की आयु 16 वर्ष से कम और वजन 55 किलो से कम है, वह भाग ले सकेंगे। इच्छुक खिलाड़ी आयु प्रमाण पत्र, बैंक खाते की पासबुक, आधार कार्ड, मूल निवासी प्रमाण पत्र और पिछली कक्षा की मार्कशीट की फोटो कॉपी साथ में लेकर आएं। इस प्रतियोगिता के आधार पर जिला स्तरीय टीम का चयन किया जाएगा, जो 11 से 14 जनवरी तक कोटा नयापुरा स्टेडियम में होने वाली राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी। टीमों की एंट्री आयोजन सचिव शरीफ खान और डॉ. अलीम बैग को दे सकते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *