धमतरी में शराबी हेडमास्टर सस्पेंड:स्कूल में महिला कर्मियों से भी करता था बुरा बर्ताव, जिला शिक्षा अधिकारी ने की कार्रवाई

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में एक हेडमास्टर को शराब के नशे में स्कूल आने और महिला कर्मियों से दुर्व्यवहार के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। मामला मगरलोड विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला कमारिनमुड़ा का है। सरपंच और शाला विकास समिति ने संकुल समन्वयक के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि हेडमास्टर भोजराम कंवर शराबी हैं। वे नशे की हालत में स्कूल आता है। स्कूल में पदस्थ महिला कर्मियों के साथ उनका व्यवहार उचित नहीं रहता है। BEO की रिपोर्ट पर कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल ने विकासखंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की है। उन्होंने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम 1966 के तहत भोजराम कंवर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी कार्यालय निर्धारित किया गया है। यह पहली बार नहीं है, जब भोजराम कंवर पर इस तरह की कार्रवाई हुई है। इससे पहले भी उनकी कार्यशैली के कारण उनका स्थानांतरण किया जा चुका है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता मिलेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *