धमतरी में महतारी सदन कार्यक्रम के बाद विवाद:सरपंच संघ अध्यक्ष ने स्वागत से नाम काटने पर विधायक के खिलाफ लगाए नारे

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सरकारी कार्यक्रम के बाद विवाद खड़ा हो गया है। करेली बड़ी में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की ओर से आयोजित महतारी सदन के राज्यस्तरीय कार्यक्रम में यह घटना हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अन्य मंत्रियों की उपस्थिति में हुआ। मंच पर कुरुद विधायक अजय चंद्राकर भी मौजूद थे। कुरुद विधानसभा और मगरलोड के स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री और अन्य नेताओं का स्वागत किया। कार्यक्रम के समापन के बाद मगरलोड ब्लॉक सरपंच संघ की अध्यक्ष राखी साहू मंच के पास पहुंची। उन्होंने विधायक अजय चंद्राकर के विरोध में नारे लगाए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। नाम काटे जाने पर भड़कीं सरपंच संघ अध्यक्ष राखी साहू ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कार्यक्रम में आई भीड़ को सरपंचों द्वारा शासन-प्रशासन के निर्देश पर लाया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के स्वागत कार्यक्रम में उनका नाम सूची में होने के बावजूद काट दिया गया। साहू ने कहा कि यह अजय चंद्राकर का क्षेत्र है और उन्हीं के कहने पर उनका नाम काटा गया। उन्होंने यह भी बताया कि खिसोरा गांव से उनके परिवार को विधानसभा चुनाव में 9 बार टिकट मिल चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *