दुर्ग से डोंगरगढ़ तक 100 किमी पदयात्रा:500 महिलाएं मां बम्लेश्वरी के दर्शन को निकलीं, दुर्गा मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुई यात्रा

दुर्ग जिला पंचायत अध्यक्ष सरस्वती बंजारे के नेतृत्व में सोमवार को 100 किलोमीटर की पदयात्रा शुरू हुई। यात्रा की शुरुआत जामुल स्थित दुर्गा मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ हुई। इस यात्रा में 500 से अधिक महिलाएं शामिल हैं। यह पदयात्रा डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर तक जाएगी। लगातार हो रही बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ। ढोल-नगाड़ों की धुन और माता के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा ने यात्रा की शुरुआत में पदयात्रियों का हौसला बढ़ाया। सुरक्षा के भी इंतजाम यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने पदयात्रियों का स्वागत किया। फूल बरसाए गए और जलपान की व्यवस्था की गई। प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए हैं। पुलिस और प्रशासनिक टीम पदमार्ग पर निगरानी रख रही है। सरस्वती बंजारे ने बताया कि यह पदयात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ नारी शक्ति और महिला सशक्तिकरण का संदेश भी दे रही है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के बावजूद महिलाओं की भागीदारी उत्साहजनक है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *