लुधियाना में ऑटो पलटा, 4 नर्सिंग छात्राएं घायल:सिविल अस्पताल में करती थीं इंटर्नशिप, कश्मीर की रहने वालीं

लुधियाना में आज (23 सितंबर को) सिविल अस्पताल के बाहर एक ऑटो अचानक पलट गया। ऑटो पलटने का कारण अभी पता नहीं चला। लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ओवरलोड होने के कारण ऑटो का संतुलन बिगड़ गया। हादसे में 4 नर्सिंग की छात्राएं घायल हुई हैं। लोगों की मदद से इन्हें सड़क से उठा कर सिविल अस्पताल में भेज गया। सभी छात्राएं कश्मीर की रहने वाली हैं। सिविल अस्पताल में कर रही इंटर्नशिप इन छात्राओं की सिविल अस्पताल में ही इंटर्नशिप लगी हुई है। रोजाना की तरह ही वह आज इंटर्नशिप पर आ रही थीं। घायल छात्राओं को सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में दाखिल किया। जहां उनके एक्सरे और सीटी स्कैन हुए है। फिलहाल उनकी हालत ठीक है। शरीर पर कुछ जगह चोट लगी है। उनका इलाज चल रहा है। ड्यूटी पर आ रही थी छात्राएं- एसएमओ एसएमओ अखिल सरीन ने बताया कि 4 स्टूडेंट जख्मी हुए है। एक्सरे और सीटी स्कैन करवाए हैं। गुरु नानक कॉलेज में ये स्टूडेंट नर्सिंग की पढ़ाई करती हैं। यहां वह इंटर्नशिप के लिए ड्यूटी कर रही थीं। इन स्टूडेंट के परिजनों को भी सूचित कर दिया है। फिलहाल सभी छात्राएं सुरक्षित हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *