हरियाणा-पंजाब, राजस्थान के 4 कुख्यात गैंगस्टर भारत लाए जाएंगे:शाह के निर्देश पर चंडीगढ़ पुलिस डोजियर बना रही; इनमें सिद्धू मूसेवाला का हत्यारा भी

चंडीगढ़ में NDPS और हिंसक अपराधों में शामिल बड़े गैंगस्टर और अपराधी, जो विदेश में छिपकर बैठे हैं, उन्हें भारत वापस लाने की तैयारी की जा रही है। इनमें गैंगस्टर लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई, एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग का जिम्मेदार रोहित गोदारा, हरियाणा का रणदीप मलिक और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल गोल्डी बराड़ जैसे गैंगस्टरों का नाम शामिल है। चंडीगढ़ पुलिस पहली बार ऐसे अपराधियों का डोजियर तैयार कर रही है, जिसमें उनके नाम, फोटो, आपराधिक रिकॉर्ड और ठिकानों का पूरा ब्योरा होगा। डोजियर एक माह के भीतर तैयार किया जाएगा और इसे सीबीआई को सौंपा जाएगा, जिसे गृह मंत्रालय ने नोडल एजेंसी बनाया है। इस तैयारी में शहर के सभी पुलिस स्टेशन, ऑपरेशन सेल, डिस्ट्रिक्ट क्राइम सेल और एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स शामिल हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने निर्देश दिए हैं कि विदेश में छिपे भारतीय भगोड़ों को जल्द वापस लाने के लिए IB और NIA के साथ मिलकर SOP तैयार की जाए। गृह मंत्री ने यह भी कहा कि राज्यों और केंद्रीय एजेंसियों में विशेष टीमें बनाई जाएं, जिनमें अनुभवी वकील भी शामिल हों, ताकि कानूनी और राजनयिक कार्रवाई तेजी से हो। डोजियर में अपराधियों के पूरे आपराधिक इतिहास का ब्योरा होगा, जिसमें FIR, वारंट, अदालत के मामले, पूछताछ के बयान, नेटवर्क, साथियों और ठिकानों की जानकारी शामिल होगी। ये 4 मुख्य गैंगस्टर निशाने पर… क्या-क्या होता है क्राइम डोजियर में
डोजियर एक ऐसी फाइल या कागज होती है जिसमें किसी अपराधी के बारे में पूरी जानकारी एक जगह दर्ज की जाती है। इसमें उसके अपराधों का ब्योरा, अदालतों में दर्ज मुकदमे, गिरफ्तारी और रिहाई का रिकॉर्ड, पुलिस पूछताछ के दौरान दिए गए बयान, पुराने आपराधिक मामलों की जांच रिपोर्ट, रिश्तेदारों और सहयोगियों के नाम, ठिकानों और प्रवास की जानकारी, साथ ही उसकी आदतों और गतिविधियों का पूरा लेखा-जोखा शामिल होता है। इसका उद्देश्य अपराधियों पर नकेल कसना और उनके खिलाफ सटीक कानूनी और खुफिया कार्रवाई को सुनिश्चित करना होता है। ——————————
गैंगस्टर गोदारा-गोल्डी बोले- लॉरेंस देश का गद्दार:दावा- भाई बचाने को अमेरिका का खबरी बना; फेम के लिए सलमान खान को मारने की बात पंजाब और हरियाणा का सबसे कुख्यात लॉरेंस गैंग दो फाड़ हो चुका है। अब दोनों पक्ष एक दूसरे के विरोध में हैं। बात यहां तक आ गई है कि विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा ने लॉरेंस को अमेरिकी एजेंसियों का खबरी बताया है। रोहित और गोल्डी बराड़ की ओर से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल की गई है, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि लॉरेंस देश का सबसे बड़ा गद्दार है। वह अपने भाई अनमोल बिश्नोई को बचाने के लिए विदेशी एजेंसियों को देश की खुफिया जानकारी लीक कर रहा है। (पढ़ें पूरी खबर)

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *