CMHO चला रहे थे फोन,सांसद संजना जाटव ने लगाई फटकारा:बोलीं- मीटिंग में नहीं बैठना है तो जा सकते हो, आप किसी का फोन नहीं उठाते

सीएमएचओ को मीटिंग में फोन चलाता देख सांसद संजना जाटव भड़क गई। इस पर उन्होंने सीएमएचओ को वहां से बाहर जाने तक का कह दिया। दरअसल, बुधवार को भरतपुर कलेक्ट्रेट सभागार में दिशा की बैठक आयोजित की गई थी। मीटिंग में सीएमएचओ गौरव कपूर भी थे, जो फोन चला रहे थे। मीटिंग में फोन चलाता देख सांसद संजना जाटव ने कहा- आप वैसे तो आप किसी का फोन नहीं उठाते। अब आप मीटिंग में फोन चला रहे हो। अगर मीटिंग में नहीं बैठना तो जा सकते हो। ये था पूरा मामला दरअसल, एक बच्चे को ऑक्सीजन नहीं मिलने पर सांसद संजना जाटव ने सीएमएचओ गौरव कपूर को फोन किया था। लेकिन सीएमएचओ ने फोन नहीं उठाया था। मीटिंग में जब उन्हें फोन चलाते हुए देखा तो वे भड़क गई। इस पर वे बोलीं- मेरे पीएम ने आपको फोन और मैसेज किया। यहां तक की आपके नीचे तक के सभी अधिकारियों को भी फोन और मैसेज किया लेकिन कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। इस पर सीएमएचओ ने कहा-कभी मेरे पास फोन पर फोन आते है। इस पर सांसद बोलीं- आपके पास जैसे फोन आते हैं,वैसे मेरे पास भी फोन आते हैं। इस पर सीएमएचओ ने कहा- आगे से पूरा प्रयास करूंगा कि सभी के फोन रिसीव करूं। सांसद ने कहा- खुद एसी के कमरे में बैठ जाते हैं सांसद संजना ने बैठक में कहा कि डॉक्टर को भगवान माना जाता है। आखिरी स्टेज पर डॉक्टर को पूजा जाता है। परिणाम ऐसे होते हैं न तो डॉक्टर कोई जवाब दे पाता है। कोई मेरे तो मर जाए कोई दिक्कत नहीं है। बस यह है खुद AC के कमरे में बैठ जाते है। इससे ज्यादा कुछ नहीं है। बोलीं- मैं घर का काम नहीं कर रही हूं सांसद ने मीटिंग में सीएमएचओ को डांट लगाते हुए कहा- मैं अपने घर का काम नहीं कर रही हूं। जनता का काम कर रही हूं। जनता से चुनी हूं, जनता के अनुसार मैं काम करूंगी। ​इसका ध्यान ​रखिएगा एक आम आदमी का भी फोन आ सकता है। सांसद ने CMHO गौरव कपूर से कहा की सीएम का गृह क्षेत्र होने के बाद भी मुझे यह देखकर बहुत दुख हुआ की अस्पतालों में तंबाकू और गुटखा पड़े हैं। मरीजों को कोई देखता नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *