जगराओं में एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता रोटी बनाने का काम करती है। 22 सितंबर को वह एक घर में रसोई में काम कर रही थी। इसी दौरान आरोपी मनदीप सिंह वहां पहुंच गया। पुलिस को दी शिकायत के मुताबिक, मनदीप गांव आंडलू रायकोट का रहने वाला है और निर्माण कार्य का ठेकेदार है। आरोपी ने शराब के नशे में पीड़िता को पीछे से पकड़ लिया। महिला ने खुद को छुड़ाने की कोशिश की और धक्का देकर भागने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी ने उसे फिर से पकड़ लिया। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया पीड़िता ने शोर मचाया, लेकिन आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती की और रेप किया। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने महिला का मेडिकल करवाया और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।


