मोबाइल चोरी के आरोपी 24 घंटे में पकड़ाए:पेट्रोल भरवाने आए दो युवकों ने दुकानदार का फोन चुराया, पुलिस ने मोबाइल बरामद किया

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर में पुलिस ने मोबाइल चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना 23 सितंबर की है। पानसरा निवासी अभिलाष पटेल ने पुलिस को बताया कि सुबह 7 बजे उनकी दुकान पर अटल गहरवारिया और आसिम खान पेट्रोल भरवाने आए थे। पेट्रोल भरवाने के बाद वे चले गए। इसके बाद दुकान के काउंटर पर रखा मोबाइल फोन गायब हो गया। दोनों संदिग्धों ने पूछताछ में जुर्म कबूला पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। 24 सितंबर को दोनों संदिग्धों को पूछताछ के लिए चौकी बुलाया गया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की बात स्वीकार कर ली। आरोपियों ने चोरी किया गया मोबाइल और घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल पुलिस को सौंप दी। आरोपी अटल गहरवारिया परसडीहा का और आसिम खान बरती कला का रहने वाला है। दोनों की उम्र 20 वर्ष है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इस मामले में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक धीरेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक पैतूसा तिर्की, आरक्षक गोपाल राम और देव कुमार की टीम ने कार्रवाई की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *