बलौदाबाजार में बारिश का कहर:सेमरिया नाले में बहते युवक को लोगों ने बचाया, एनीकट और नालों पर प्रशासन अलर्ट

बलौदा बाजार में मंगलवार रात से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बुधवार को लवन-खरतोरा मार्ग पर स्थित सेमरिया नाले में एक युवक बहाव की चपेट में आ गया। स्थानीय लोगों की सूझबूझ से युवक को सुरक्षित बचा लिया गया। घटना के समय युवक वाहन से उतरकर पैदल नाला पार कर रहा था। लगातार बारिश से नाले में पानी का स्तर और बहाव तेज था। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक को बहाव से निकाला। इस दौरान युवक को मामूली चोटें आईं। खतरे के निशान से ऊपर बह रहे हैं कई जलस्रोत एसडीएम दीपक निकुंज ने बताया कि भारी बारिश से क्षेत्र के कई जलस्रोत खतरे के निशान से ऊपर हैं। महानदी पर बना अमेठी एनीकट, सेमरिया नाला और परसाडीह नाला उफान पर हैं। प्रशासन ने सभी संवेदनशील स्थानों पर टीमें तैनात कर दी हैं। प्रशासन ने लोगों से बाढ़ प्रभावित और निचले इलाकों में जाने से बचने की अपील की है। नालों या छोटी नदियों को पैदल या वाहन से पार न करने की सलाह दी गई है। सभी संबंधित विभागों को आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट कर दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *