यमन में भारतीय नर्स की फांसी को राष्ट्रपति की मंजूरी:निमिषा पर सहयोगी की हत्या का आरोप; भारत बोला- मदद मुहैया करा रहे

यमन में कैद भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को मिली मौत की सजा की भारतीय विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है। यमन के राष्ट्रपति ने मौत की सजा को मंजूरी दे दी है। हालांकि विदेश मंत्रालय ने आश्वासन दिया है कि सरकार इस मामले में हर संभव मदद मुहैया करा रही है। इसकी जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने दी है। केरल की रहने वाली निमिषा पर यमन के एक नागरिक तलाल अब्दो महदी की हत्या का आरोप है। निमिषा ने 2017 में महदी को ड्रग का ओवरडोज देकर मार दिया था। निमिषा और महदी यमन में एक प्राइवेट क्लिनिक में पार्टनर थे। आरोप है कि महदी ने निमिषा का पासपोर्ट कब्जे में ले रखा था और उसे प्रताड़ित करता था। निमिषा को एक महीने के अंदर सजा दी जाएगी। गृहयुद्ध की वजह से यमन फंसी निमिषा निमिषा ने 2008 में नर्सिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद केरल में ही जॉब करना शुरू की थी। 2011 में उन्होंने केरल की टॉमी थॉमस से शादी की थी। इसके बाद दोनों 2012 में यमन चले गए थे। यहां सना नर्सिंग का काम कर रही थी। 2014 में आर्थिक तंगी के चलते निमिषा के पति और उनकी एक बेटी भारत वापस लौट आए थे। हालांकि निमिषा ने यमन में काम करना जारी रखा। इसी दौरान यमन में गृहयुद्ध की शुरुआत हो गई थी। इस वजह से नए वीजा मिलना बंद हो गए थे। इसके चलते निमिषा के पति वापस यमन नहीं जा पाए थे। 2015 में निमिषा ने यमन की राजधानी सना में महदी के साथ पार्टनरशिप में अपना क्लिनिक शुरू किया। यमन के कानून के मुताबिक यमन के नागरिक ही वहां अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। इसलिए निमिषा ने महदी की मदद मांगी थी। महदी ने धोखाधड़ी से निमिषा का पासपोर्ट जब्त किया निमिषा 2015 में एक महीने की छुट्टी पर केरल आई थी। निमिषा के साथ महदी भी आया था। उसने निमिषा के घर उसकी शादी की एक तस्वीर चुरा ली थी। बाद में उसने इस तस्वीर में छेड़छाड़ कर निमिषा का पति होने का दावा किया। निमिषा की मां के मुताबिक उसने क्लिनिक मालिकाना हक वाले दस्तावेजों में हेर किया। उसने दावा किया कि निमिषा उसकी पत्नी है और उसकी कमाई से हिस्सा लेना शुरू कर दिया। निमिषा की मां ने कोर्ट में याचिका दायर कर आरोप लगाया था कि महदी ने निमिषा का पासपोर्ट जब्त कर रखा था और उसे नशे की हालत प्रताड़ित करता था। उसने कई बार बंदूक की नोक पर निमिषा को धमकाया भी था। जुलाई 2017 में निमिषा ने महदी को बेहोशी का दवा इंजेक्शन दिया था। हालांकि महदी पर उसका असर नहीं हुआ, इसके बाद निमिषा ने उसे दवा का ओवरडोज दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। ——————————- ये खबर भी पढ़ें… धोखा, मर्डर और यमन में मौत की सजा:पति ऑटो ड्राइवर, केरल की नर्स को बचाने के लिए चाहिए 1.6 करोड़ ब्लड मनी ‘मेरी पत्नी निमिषा प्रिया यमन के सरकारी हॉस्पिटल में नर्स थी। ये हॉस्पिटल राजधानी सना में है। काम ठीक चल रहा था, इसलिए निमिषा ने सोचा कि क्यों न खुद का हॉस्पिटल खोल लें। पूरी खबर यहां पढ़ें….

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *