राज्य स्तरीय पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता:दुर्गा कॉलेज में होगा आयोजन, 11 सेक्टर की टीम होगी कबड्डी में शामिल

छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा विभाग ने राज्य स्तरीय कबड्डी पुरुष प्रतियोगिता के आयोजन का दायित्व इस साल दुर्गा महाविद्यालय रायपुर को दिया गया है। इस आयोजन के शुभारंभ के अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महाविद्यालय के पूर्व छात्र व राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी रहे शशि बघेल थे। जो अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य कबड्डी संघ और विशिष्ट अतिथि डॉक्टर प्रकाश ठाकुर पूर्व संचालक राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा विभाग पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर और रूपेंद्र सिंह चौहान खेल समन्वयक छत्तीसगढ़ संचनालाय और डॉ बसंत अग्रवाल पर्यवेक्षक राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर प्रतिभा मुखर्जी साहूकार ने किया। वहीं कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सुभाष चंद्राकर अध्यक्ष क्रीड़ा समिति दुर्गा महाविद्यालय रायपुर ने किया। इस आयोजन में रायपुर सेक्टर सहित कुल 11 जोन की 11 टीमें भाग लेंगी। जिसमें कुल 10 मैच खेले जायेंगे। इसमें से विश्वविद्यालय की टीमों का चयन किया जाएगा। कार्यक्रम का औपचारिक आरंभ अतिथियों ने बजरंगबली जी की मूर्ति पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलन से हुआ। विशेष अतिथि प्रकाश ठाकुर ने अपने उद्बोधन में खिलाड़ियों से अपील की कि वह संकल्प लें कि अपनी तरह ही कम से कम एक खिलाड़ी को तैयार करेंगे तथा कहा कि हमें हमेशा खेलते रहना चाहिए जब तक भगवान रिटायर न करें रिटायर नहीं होना चाहिए। वहीं बसंत अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ शासन के दो नए नियमों जिनमें पहले 12 खिलाड़ियों की अपेक्षा अब 14 खिलाड़ियों की की टीम तथा पहले के 10 सेक्टर की अपेक्षा इस बार 11 सेक्टर की टीम की खेलने पर खुशी जाहिर करते हुए खिलाड़ियों से अपना सर्वश्रेष्ठ देने की अपील की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *