जोधपुर में नए साल को सेलिब्रेट करने के लिए इस बार टूरिस्ट की भारी भीड़ उमड़ी है। इसके चलते इस बार शहर की प्रमुख होटलों में नो रूम की स्थिति बनी हुई है। इसके लिए तीन माह पूर्व से एडवांस बुकिंग भी कई टूरिस्ट ने करवाई है। शहर के अलग-अलग होटल में न्यू ईयर को सेलिब्रेट करने के लिए कई कार्यक्रम में रखे गए हैं जिसमें कई सेलिब्रिटी गेस्ट भी शामिल होगी। जोधाणा होटल एंड रेस्टोरेंट संगठन के JM बूब ने बताया कि इस बार क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक लगभग होटलों में बुकिंग फूल हैं। यहां आने वाले पर्यटक हेरिटेज कलर को काफी पसंद कर रहे हैं इसलिए हेरिटेज कलर में बनी होटल गेस्ट हाउस में नो रूम की स्थिति बनी हुई है। हालांकि हर साल ही होटल में बुकिंग एडवांस में रहती है लेकिन इस बार टूरिस्ट की भीड़ जोधपुर में पिछले साल के मुकाबले अधिक है। बता दे कि बार न्यू ईयर को सेलिब्रेट करने के लिए साउथ से भी बड़ी संख्या में कल तक पहुंचे हैं इसके अलावा इटली ईरान जर्मनी फ्रांस के पर्यटकों की भी भीड़ जोधपुर में नजर आ रही है। यह आने वाले पर्यटकों के लिए होटल में खास तरह के इंतजाम भी किए गए हैं। होटल में रूम को न्यू ईयर सेलिब्रेशन के हिसाब से सजाया गया है। फ्लावर से लेकर बल्लू और खास तरह के डिजाइनर आइटम भी रूम में लगाए गए हैं।


