इछावर में मां भगवती का न्यायालय रूपी झांकी:मां दुर्गा का अनोखा रूप देखने पहुंच रहे भक्त; पंडाल बना आकर्षण का केंद्र

शारदीय नवरात्रि के मौके पर सीहोर जिले के कई स्थानों पर भव्य और रंगीन पंडाल सजाए गए हैं, लेकिन इछावर में मां भगवती का न्यायालय रूपी झांकी खासा आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इछावर नगर में इस बार मां भगवती को न्यायालय की भूमिका में प्रस्तुत किया गया है। इस झांकी में मां भगवती को न्यायधीश के रूप में दर्शाया गया है, जहां बालिका अत्याचार के एक मुकदमे की सुनवाई हो रही है। न्यायालय के कटघरे में आरोपी खड़ा है और वकील द्वारा उसकी जिरह की जा रही है। यह सुंदर कलाकृति और विचार दर्शकों को गहराई से सोचने पर मजबूर कर रही है। धीरे-धीरे इस झांकी के बारे में लोगों को जानकारी मिलते ही दूर-दूर से लोग इसे देखने पहुंच रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इछावर में मां भगवती के इस न्यायालय रूपी पंडाल को जिले में सबसे आकर्षक झांकी माना जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *