नर्मदा में डूबे युवक के पिता के दर्द का वीडियो:बोले- सांसद-विधायक को फोन किए, मदद नहीं मिली; विवेक की मां को क्या मुंह दिखाऊंगा

ओंकारेश्वर में सर्वपितृ अमावस्या पर नर्मदा स्नान के दौरान डूबे खंडवा के संजय नगर निवासी विवेक पटेल का चौथे दिन भी सुराग नहीं मिला है। परिवार का सिस्टम के खिलाफ आक्रोश फूट गया। जहां हादसा हुआ, वहां पिछले चार दिन से पूरा परिवार डटा हुआ है। बेटे की तलाश कराने के लिए पुलिस और प्रशासन से मदद की गुहार लगा रहा है। ये कोशिश विफल रही तो सांसद और विधायक को फोन किए। बावजूद कहीं से मदद नहीं मिल सकीं। घर जाकर विवेक की मां को क्या मुंह दिखाऊंगा। बुधवार को विवेक के पिता अरूण यादव का अपना दर्द साझा करते हुए एक वीडियो जारी किया है। अरूण कहते है कि 18 साल का बेटा अमावस्या पर नहाने आया था। यहीं नर्मदा जी में डूब गया है। आज चार दिन हो गए है लेकिन उसका कोई पता नहीं है। आप देखिए कि यहां चारों तरफ कहीं भी गोताखोर और पुलिस की टीम नहीं है। कोई मेरे बेटे को ढूंढ़ तक नहीं रहा है। हम लोग चार-दिन से यहां भूखे-प्यासे बैठे हुए है। सांसद और विधायक को फोन लगा लिया। सारी नेतागिरी लगा ली, लोगों ने सिर्फ आश्वासन दिया लेकिन कोई मदद के लिए आगे नहीं आया। खाली हाथ घर कैसे जाऊं, मैं भी मर जाऊं क्या
वीडियो शेयर कर विवेक के पिता कहते है कि, मेरा घर-संसार डूब गया है। मैंने मेरे स्तर पर सारी कोशिश कर ली। कानून के रखवाले और जनता का सेवक बताने वाले भी मेरे पास तक नहीं आए। मेरा बेटा कब मिलेगा। कब मैं घर जाऊंगा। खाली हाथ घर जाकर विवेक की मां काे क्या मुंह दिखाऊंगा। पुलिस वाले कुछ समय के लिए आते है, नाव घुमाते है और चले जाते है। अब मैं भी इस बहती नर्मदा जी में डूबकर मर जाऊं क्या। यह खबर भी पढ़ें…
नर्मदा नदी में युवक के डूबने का VIDEO सर्व पितृ अमावस्या पर रविवार को खंडवा जिले के ओंकारेश्वर में दोस्तों के साथ नर्मदा नदी में स्नान करने आया एक युवक डूब गया। ये घटना शाम करीब 4 बजे की है। युवक का अब तक कोई पता नहीं चला है। पूरी खबर पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *