इंदौर के ट्रांसपोर्टर्स और ट्रक ऑनर्स की बुधवार को बैठक हुई। इसमें डीसीपी आनंद कलिगिरी, जोन-4 और प्रभारी यातायात इंदौर शहर, एडिशनल डीसीपी संतोष कोल और एसीपी सुप्रिया चौधरी शामिल हुए। इस बैठक में ट्रांसपोर्ट संचालकों का कहना था कि माल से भरे ट्रकों को रोका जा रहा है। बाहर से माल भेजने वाले भी शिकायत कर रहे हैं। ताजा स्थिति में संचालन संभव नहीं है। मीटिंग में ट्रांसपोर्ट संस्था द्वारा नो-एंट्री के संदर्भ में और शहर का यातायात सुचारु किस तरीके से चले, इसे लेकर 7 पॉइंट बनाकर ट्रैफिक पुलिस को दिए गए। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने नो-एंट्री के संदर्भ में ये सुझाव दिए शहर के अंदर बैन रहेंगे भारी वाहन भारी वाहनों का पूर्व से शहरी सीमा में प्रतिबंधित समय सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और शाम 7 से रात 9 बजे तक रहेगा। आपातकालीन व्यवस्था से जुड़े वाहन पेट्रोल, डीजल, गैस टैंकर आदि शहर में स्थित पेट्रोल पंपों से सप्लाइ होते हुए आते हैं। स्वास्थ्य सेवाओं, व्यवस्थाओं से जुड़े वाहन, शासकीय सेवा से जुड़े अनुबंधित निगम के वाहन, दुग्ध सेवा, फल, सब्जी से जुड़े वाहन, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के भारी वाहनों को अनुमति रहेगी। यह नियमों में बदलाव एंट्री पॉइंट पर रहेंगे प्रतिबंध मीटिंग में यह लोग थे मौजूद इस मीटिंग में एसोसिएशन ऑफ पार्सल ट्रांसपोर्ट एंड फ्लिट ओनर्स के अध्यक्ष राकेश तिवारी, विजय कालरा पूर्व उपाध्यक्ष (ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस), कपिल शर्मा (सचिव), अमरजीत सिंह बग्गा, त्रिभुवन लड्डा, गोविन्द रुपानी, दामोदर गुप्ता, कमल थारवानी, शांतिलाल बाकलीवाल, रतनलाल अजमेरा, अभिषेक महेश्वरी सहित सैकड़ों ट्रांसपोर्ट व्यापारी उपस्थित थे।


