सिमडेगा | राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन द्वारा पटना में बापू टावर संग्रहालय में आयोजित क्षेत्रीय रेड रिबन क्विज प्रतियोगिता में सिमडेगा की टीम ने चौथा स्थान प्राप्त किया है। प्रतियोगिता में 10 राज्यों की टीम शामिल थीं। झारखंड से सी एम स्कूल आफ एक्सीलेंस की छात्रा सिमडेगा की छात्रा सौम्या स्तुति बाड़ा और छात्र श्वेत कुमार भारती ने भाग लिया। प्रतिभागियों ने बताया कि वे पहली बार सिमडेगा और रांची से बाहर ऐसी किसी बड़ी प्रतियोगिता में शामिल हुए। अन्य राज्यों के प्रतिभागियों के साथ क्विज में शामिल होने का उनका अनुभव काफी अच्छा रहा। विद्यालय की इस सफलता पर लोगों ने विद्यालय प्रबंधन और प्रतिभागियों को बधाई दी है।


