मैहर में नए साल के आगाज के लिए व्हाइट टाइगर सफारी पूरी तरह तैयार है। पर्यटकों की सारी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए प्रबंधन ने व्यवस्थाएं चुस्त दुरुस्त कर ली है। न्यू ईयर पर लगभग 50 हजार पर्यटकों के यहां पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। टिकट के 8 काउंटर और 4 पार्किंग अपने आप में अनूठी व्हाइट टाइगर सफारी और मुकुंदपुर जू प्रबंधन ने 1 जनवरी की ऑन लाइन टिकट बुकिंग बंद कर रखी है। लिहाजा सफारी आने वाले पर्यटकों की सुविधा के लिए 2 से बढ़ाकर 8 टिकट काउंटर बनाए गए हैं। इसके अलावा वाहनों की पार्किंग भी 4 बनाई गई है। पूरे परिसर में 40 सीसीटीवी कैमरे और बढ़ाए गए हैं। जिसके माध्यम से चप्पे-चप्पे पर निगरानी रखी जाएगी। रीवा तरफ का और कैंटीन गेट न्यू ईयर के दिन बंद रखा जाएगा। डॉक्टर्स की टीम के साथ 90 वनकर्मियों की ड्यूटी पर्यटकों के लिए इमरजेंसी में डॉक्टर्स की टीम मौजूद रहेगी। न्यू ईयर में सतना और मैहर वन मंडल के 90 कर्मचारियों की ड्यूटी टाइगर सफारी और मुकुंदपुर जू में लगाई गई है। साथ ही पुलिस के 20 जवान भी मुस्तैद रहेंगे। ताकि भीड़ प्रबंधन बेहतर ढंग किया जा सके। इस बार पर्यटक बढ़ेंगे व्हाइट टाइगर सफारी के डायरेक्टर सूरज सिंह सेन्द्राम ने बताया कि पिछले साल न्यू ईयर के दिन 35 हजार पर्यटक आए थे। इस बार यह संख्या बढ़कर 50 हजार हो सकती है। उन्होंने बताया कि सैलानियों को किसी भी तरह की असुविधा न हो, इसका ध्यान रखा गया है।


