पत्थलगडा | नावाडीह पंचायत मुख्यालय में हिंदुस्तान रात्रि वॉलीबॉल टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन किया गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन अंचलाधिकारी उदल राम, जिला परिषद सदस्य रामा भगत और समाजसेवी रामचंद्र दांगी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच नावाडीह बनाम राजपुर टीम के बीच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में राजपुर की टीम ने जीत हासिल की।जिला स्तरीय रात्रि टूर्नामेंट समाजसेवी रामचंद्र दांगी के सौजन्य से आयोजित की गई ह। टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही है। दांगी ने बताया कि स्थानीय युवाओं को सही प्लेटफार्म देने और छुपी हुई प्रतिभाओं को निखारने के के लिए आयोजन किया गया है। भास्कर न्यूज | इटखोरी भद्रकाली महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई 1 एवं 2 के तत्वावधान में बुधवार को एनएसएस दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉक्टर दुलार ठाकुर ने की। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि योगगुरु सन्यासी शंकर चंद्रवंशी उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। तत्पश्चात प्राचार्य एवं मुख्य अतिथि को बुक्के देकर सम्मानित किया गया। छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। विषय प्रवेश कराते हुए प्रो ललित मोहन चौधरी ने एनएसएस के उद्देश्यों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि एनएसएस का उद्देश्य युवाओं में समाज और राष्ट्र की सेवा में समर्पित रहने के लिए तैयार करना है। एनएसएस दिवस 2025 की थीम यूथ फॉर बेटर टुमॉरो बेहतर कल के लिए युवा है। प्राचार्य डॉक्टर दुलार ठाकुर ने कहा कि एनएसएस अनुशासन, सामुदायिक संगठन और नेतृत्व क्षमता प्रदान करता है।यह युवाओं में संगठित हो कर समाज और राष्ट्र समर्पित की सेवा करने की सिख देता है। जब जब देश में संकट आता है, एनएसएस के स्वयंसेवक उसके समाधान के लिए तत्पर रहते हैं। वर्तमान समय में इसका महत्त्व और बढ़ गया है। मुख्य अतिथि शंकर चंद्रवंशी ने कहा कि सेवा ही एनएसएस का राष्ट्रधर्म है। किसी भी प्राकृतिक और मानवजनित आपदा के समय एनएसएस राष्ट्र सेवा के लिए तत्पर रहता है। इसके अतिरिक्त सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी एनएसएस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। कार्यक्रम को प्रो जानकी प्रसाद दांगी और प्रो सकेंद्र मिस्त्री ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस इकाई 1 के कार्यक्रम प्रभारी प्रो संदीप कुमार एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो महेंद्र ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में प्रो ललित कुमार सिंह, प्रो धीरेंद्र यादव, प्रो लीलू रानी एवं प्रो अखिलेश पांडेय सहित छात्र छात्राएं उपस्थित थे।


