लुधियाना| लोन दिलवाने का झांसा देकर एक दंपती के साथ 3 लाख की ठगी हो गई। शिकायतकर्ता अरविन्द कुमार वासी गांव नंदपुर ने बताया कि आरोपियों से अप्रैल में लोन के संबंध में संपर्क किया था। आरोपियों ने उनसे निजी कागजात और एटीएम कार्ड ले लिए। फिर अलग-अलग समय पर फीस की बात कह उनसे करीब 3 लाख रुपये ले लिए, लेकिन लोन नहीं दिलवाया। पुलिस ने अशोक कुमार पुत्र सरदारी लाल और सतविंदर वासी गांव नंदपुर पर केस दर्ज किया।


