बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए प्रोत्साहित करना जरूरी: विमल

भास्कर न्यूज | जांजगीर अग्रसेन भवन डभरा में 22 सितंबर को महाराजा अग्रसेन जयंती का समारोह हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिलासपुर के चार्टर्ड अकाउंटेंट विमल अग्रवाल थे। अध्यक्षता अग्रवाल समाज डभरा के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अग्रोहा सेवा संघ चन्द्रपुर परिक्षेत्र के अध्यक्ष राजेंद्र अग्रवाल, सरपंच संघ डभरा के अध्यक्ष संतोष अग्रवाल, अग्रोहा सेवा संघ के संरक्षक बजरंग अग्रवाल, अग्रवाल महिला समिति डभरा की अध्यक्ष पुष्पा अग्रवाल और सचिव मंजूलता अग्रवाल उपस्थित थीं। सुबह 8 बजे अग्रसेन भवन में महाराजा अग्रसेन की पूजा और आरती की गई। दोपहर 4 बजे अग्रवाल समाज के लोगों और महिलाओं ने गाजे-बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली। शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए अग्रसेन भवन पहुंची और सभा में परिवर्तित हो गई। मुख्य अतिथि विमल अग्रवाल ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर पूजा के बाद कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन के सिद्धांतों को अपनाकर समाज को संगठित रहना चाहिए। बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देना जरूरी है और समय-समय पर उन्हें प्रोत्साहित करना चाहिए ताकि वे अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकें। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य को लेकर प्रेरणादायक भाषण भी दिया। इसके बाद विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार दिए गए। इस अवसर पर राजकुमार अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, आशीष खेतान, नीरज अग्रवाल, आशुतोष सिंघानिया, मुकेश अग्रवाल, अतुलित अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, राजा खेतान, अथर्व अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, शिव अग्रवाल, अमन अग्रवाल, श्रेय अग्रवाल सहित अग्रवाल समाज डभरा और अग्रवाल महिला समिति की पदाधिकारी, सदस्यगण तथा मारवाड़ी समाज के लोग और महिलाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन चेंबर ऑफ कॉमर्स इकाई डभरा के अध्यक्ष अनूप अग्रवाल ने किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *