बिना परमिशन के चल रहा था नशा छुड़ाओं केंद्र, एक काबू, दूसरा फरार

अमृतसर | थाना छेहर्टा की पुलिस ने इलाका निसान डेयरी सन साहिब रोड गुरु की वडाली में एक घर में नाजायज तरीके से चल रहे नशा छुड़ाओं केंद्र में छापेमारी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। वहीं उसका एक साथी चकमा देकर फरार हो गया। गिरफ्तार किए गए युवक की पहचान सारज सिंह निवासी अटारी थाना घरिंडा के रूप में हुई है, जबकि फरार आरोपी की पहचान गुरजगजीत सिंह उर्फ गोरा निवासी मकान नंबर 46/8 बाबा बुड्ढा जी नगर हाल निवासी नजदीक सोनू मेडिकल स्टोर दशमेश नगर कोट खालसा के रूप में हुई है। पुलिस फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में पारसप्रीत सिंह निवासी खालसापुर रोड थाना सिटी तरनतारन ने बताया कि उक्त आरोपी एक मकान में गुरु की वडाली छेहर्टा रोड पर सरकार की मंजूरी के बिना नशा छुड़ाओ केंद्र खोलकर भोले-भाले नौजवानों को नशा छुड़ाने की आड़ में दाखिल करके उनसे मोटी रकम वसूल करके नौजवानों का शोषण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र में आए युवक जब अपने घर जाने की बात करते हैं तो उक्त दोनों ही युवक उनके साथ मारपीट करते हैं और उन्हें जान से मारने की धमकियां देकर जबरदस्ती बंदी बनाकर रखते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *