स्लोगन राइटिंग में कामिनी, क्विज में भावना, शाद्या और सिमरन प्रथम

भास्कर न्यूज | जालंधर हंसराज महिला महाविद्यालय के पीजी बॉटनी विभाग की डीडी पंत बॉटनिकल सोसायटी ने इको क्लब के सहयोग से बुधवार को वर्ल्ड ओजोन दिवस मनाया। इस अवसर पर विभाग ने पोस्टर प्रेजेंटेशन, स्लोगन राइटिंग, क्विज प्रतियोगिता आयोजित कीं। समारोह का विषय ‘फ्रॉम साइंस टू ग्लोबल एक्शन’ था। विभिन्न स्ट्रीम्स से पोस्टर और स्लोगन और प्रश्नोत्तरी के लिए विभिन्न टीमों ने हिस्सा लिया। पोस्टर प्रस्तुति में तानिया, अंकिता और त्रिशला ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। स्लोगन राइटिंग में कामिनी, तानिया और प्रभदीप को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिया गया। क्विज प्रतियोगिता में बीएससी (मेडिकल) सेमेस्टर-1 की भावना, शाद्या और सिमरन ने प्रथम, गुरलीन, गुरजोत और हिमांशी ने द्वितीय स्थान हासिल किया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने विजेताओं को बधाई दी और पदक प्रदान किए। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए युवाओं में जागरूकता पैदा करने की आवश्यकता पर बल दिया। इस मौके पर विभागाध्यक्ष डॉ. अंजना भाटिया, सोसायटी इंचार्ज डॉ. रमनदीप, क्विज इंचार्ज डॉ. शवेता और हरप्रीत तथा पोस्टर प्रेजेंटेशन इंचार्ज डॉ. शुचि, डॉ. साक्षी, डॉ. सिम्मी, डॉ. अंजना भाटिया आदि मौजूद रहे। इस मौके पर अतिथियों ने विद्यार्थियों से हमारे पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए छोटे-छोटे प्रयास करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संरक्षण करना किसी एक की नहीं, सबकी जिम्मेदारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *