‘शक्ति, भक्ति और साधना का संगम है नवरात्र’

जालंधर| श्री चिंतपूर्णी मंदिर (ब्रह्म अखाड़ा) प्रबंधक समिति की ओर से महिला संकीर्तन मंडली रजनी भसीन एवं वीना सहगल ने मा‌ं दुर्गा की महिमा का गुणगान किया। प्रबंधक समिति के अध्यक्ष जवाहर सहगल ने कहा कि नवरात्र का पर्व केवल उत्सव नहीं, बल्कि शक्ति, भक्ति और साधना का संगम है। यह हमें आत्मिक बल और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारने की प्रेरणा देता है। मां की उपासना से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, सुख-शांति और समृद्धि का संचार होता है। समिति के महासचिव एडवोकेट अनिल पाठक ने बताया कि 28 सितंबर को दुर्गा स्तुति पाठ किया जाएगा, जिसमें करीब 500 महिलाएं सामूहिक रूप से मा‌ं दुर्गा की वंदना करेंगी। यह आयोजन श्रद्धा, समर्पण और एकता का प्रतीक होगा। नवरात्र का पर्व हमें सत्य, शक्ति और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है तथा समाज में भक्ति और सहयोग की भावना को दृढ़ करता है। इस मौके पर भगवान दास खोसला, रजनीश मल्होत्रा, अशोक मजीठा, अश्वनी गुप्ता, श्याम लाल, राकेश थापर, योगेश्वर शर्मा, मदन लाल बाहरी, करण खोसला, सोनू सूरी समेत अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *