स्टैनफोर्ड विवि. ने एलपीयू के 49 स्टाफ को दिया विश्व के टॉप 2% वैज्ञानिकों में स्थान

जालंधर| एलपीयू के 49 स्टाफ को अमेरिका के स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी ने विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में स्थान दिया गया है। इनमें से आठ ने अपने-अपने क्षेत्रों में भारत के शीर्ष 20 में स्थान प्राप्त किया है। पिछले वर्ष इसी वैश्विक सूची में शामिल 34 सदस्यों की तुलना में इस बार वृद्धि हुई है। एलपीयू के न्यूरोलॉजी और न्यूरोसर्जरी में प्रथम, फूड साइंस में दूसरा, शिक्षा में पांचवां, डेयरी और एनिमिल साइंस और लीगल और फोरेंसिक मेडिसिन में 13वां, ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक्स और फोटोनिक्स में 16वां और 19वां तथा मटेरियल्स में 18वां स्थान है। अन्य 21 स्टाफ सदस्य विभिन्न रिसर्च क्षेत्रों से हैं। फार्माकोलॉजी और फार्मेसी के सात, ऑप्टोइलेक्ट्रॉनिक्स और फोटोनिक्स के 6, एआई और इमेज प्रोसेसिंग के पांच, प्लांट बायोलॉजी और बॉटनी के पांच, बायोटेक्नोलॉजी के तीन, मटेरियल्स साइंस के तीन स्टाफ सदस्य शामिल हैं। इसके अतिरिक्त अप्लाइड फिजिक्स, रासायनिक फिजिक्स, फूड साइंस, डेयरी और पशु विज्ञान, नेटवर्किंग और टेलीकम्यूनिकेशन, एजुकेशन, लॉ और फोरेंसिक मेडिसन आदि से हैं। विवि. के संस्थापक- चांसलर डॉ. अशोक कुमार मित्तल कहा कि “यह गर्व का पल है कि एलपीयू के विशेषज्ञ स्टाफ समर्पण और मेहनत के साथ रिसर्च के भविष्य को नया आकार दे रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *