भास्कर न्यूज | दाढ़ी तहसील साहू संघ थान खम्हरिया के निर्देशानुसार परिक्षेत्र साहू संघ कारेसरा का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। समाज के सभी ग्रामीणों की सहमति से निर्विरोध चुनाव प्रक्रिया पूरी की गई। इस दौरान लगातार दूसरी बार अध्यक्ष पद पर युवराज साहू को निर्विरोध चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर तीरथराम साहू, महिला उपाध्यक्ष पद पर चितरेखा लेखराम साहू, सचिव संतोष साहू, संगठन सचिव ओमप्रकाश साहू, कोषाध्यक्ष रेखराम साहू, सहसचिव तिलकराम साहू, महिला संगठन सचिव कुंती बाई साहू, न्याय प्रकोष्ठ अमरचंद साहू, युवा प्रकोष्ठ राजकुमार साहू तथा समाज सेवक के रूप में मेघनाथ साहू का चयन हुआ। नव निर्वाचित पदाधिकारियों का गुलाल से स्वागत किया गया। चुनाव प्रभारी अध्यक्ष तहसील साहू संघ थान खम्हरिया बसंत साहू रहे। इस अवसर पर धनसिंह साहू, नारद साहू, लेखराम साहू, रामराज साहू, टीकाराम साहू, बेदू साहू, तिलोचन साहू, मेहत्तर साहू, शिवकुमार साहू, परस साहू सहित परिक्षेत्र के सभी ग्रामों से समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


