साउथ अमेरिकी देश वेनेजुएला के उत्तर-पश्चिमी राज्य जूलिया में बुधवार देर रात 6.2 तीव्रता का भूकंप आया। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) के मुताबिक भूकंप के झटके वेनेजुएला के कई राज्यों और पड़ोसी कोलंबिया तक महसूस किए गए। इसका केंद्र मेने ग्रांडे कस्बे से करीब 24 किमी दूर था। मेने ग्रांडे झील माराकाइबो के पास स्थित है। यह झील देश का प्रमुख तेल उत्पादन क्षेत्र है। बाद में संचार मंत्री फरेडी नान्येज ने बताया कि 3.9 और 5.4 तीव्रता के दो और भूकंप जूलिया और बारिनास राज्यों में दर्ज किए गए। कई इलाकों में लोग इमारतों से बाहर निकल आए, हालांकि अब तक किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं हैं।


