मारुति ने कारों के दाम ₹1.30 लाख तक घटाए:ऑल्टो ₹1.07 लाख और स्विफ्ट ₹84 हजार सस्ती; टाटा-महिंद्रा समेत 11 कंपनियों ने कीमतें कम कीं

GST रेट में बदलाव के बाद मारुति सुजुकी ने आज 18 सितंबर को अपनी गाड़ियों की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। कंपनी ने वैगनआर से लेकर ऑल्टो और इग्निस जैसी छोटी कारों की कीमत करीब 1.30 लाख रुपए तक घटा दी हैं। नई कीमतें 22 सितंबर से लागू होंगी। मारुति की छोटी कारें जैसे ऑल्टो K10, एस-प्रेसो, सेलेरियो, वैगनआर, स्विफ्ट, डिजायर, बलेनो, फ्रॉन्क्स और इग्निस पर 11% GST कट का फायदा मिलेगा। वहीं, मारुति अर्टिगा, XL6 और ग्रैंड विटारा 4 मीटर से ज्यादा लंबी हैं, इसलिए इन्हें सिर्फ 5% की छूट मिलेगी। मारुति सुजुकी के अलावा टाटा, महिंद्रा, हुंडई, किआ, होंडा, स्कोडा, सिट्रोएन, जीप, मर्सिडीज-बेंज, ऑडी और लैंड रोवर जैसी कंपनियां भी अपनी कारों के दाम घटा चुकी हैं। कारों की कीमत में कटौती वैरिएंट और पावरट्रेन के आधार पर अलग-अलग होगी। अभी दो डीलरशिप से 17 मॉडल्स बेच रही मारुति मारुति अभी भारत में डीलरशिप से 17 मॉडल्स बेच रही है। इनमें 10 मॉडल्स एरीना डीलरशिप से और 7 मॉडल्स नेक्सा डीलरशिप से मिलते हैं।
छोटी कारों पर टैक्स 28% से घटाकर 18% किया गया सरकार ने 3 सितंबर को GST काउंसिल ने छोटी कारों पर लगने वाले टैक्स को 28% से घटाकर 18% किया था। जबकि बड़ी कारों/SUV पर टैक्स बढ़ाकर 40% कर दिया गया है। वहीं इलेक्ट्रिक व्हीकल्स पर 5% GST स्लैब बरकरार है। कंपनी ने इसका लाभ ग्राहकों तक पहुंचाने के लिए कीमतें कम की हैं। ये खबर भी पढ़ें… MM ने आज से GST का फायदा ग्राहकों को दिया:XUV3XO ₹1.56 लाख तक सस्ती; जानें- थार, स्कॉर्पियो, बोलेरो और XUV700 की कीमत कितनी घटी महिंद्रा एंड महिंद्रा (MM) ने आज यानी शनिवार (6 सितंबर) से ही अपनी सभी ICE (इंटरनल कंबशन इंजन) SUV गाड़ियों पर GST में मिली छूट का पूरा फायदा ग्राहकों को देने का फैसला किया है। ऐसा करने वाली महिंद्रा एंड महिंद्रा पहली ऑटोमोबाइल कंपनी बन गई है। हालांकि, नई GST दरें 22 सितंबर से लागू होंगी। कंपनी ने ऐलान किया कि उनकी ICE SUV रेंज की कीमतों में 1.01 लाख रुपए से लेकर 1.56 लाख रुपए तक की कटौती की गई है। सबसे ज्यादा फायदा XUV3XO डीजल मॉडल पर मिलेगा, जिसकी कीमत में 1.56 लाख रुपए की कमी आई है। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *