वर्ल्ड नंबर-20 ओमान से 40 ओवर में जीत सका भारत:सिर्फ 21 रनों से हराया, संजू सैमसन ने फिफ्टी लगाई; 4 गेंदबाजों को एक-एक विकेट

डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने एशिया कप 2025 में अपना विजय अभियान जारी रखा है। शुक्रवार को अबू धाबी में भारतीय टीम ने ओमान को 21 रन से हराया। भले ही यह मैच भारतीय टीम ने जीता हो, लेकिन ओमान ने फैंस का दिल जीत लिया। ओमान की टीम ने वर्ल्ड चैंपियन के खिलाफ पूरे 40 ओवर में संघर्ष किया। इस मुकाबले में भारतीय टीम को 10 बल्लेबाज उतारने पड़े, जबकि 8 खिलाड़ियों को गेंदबाजी में लगाना पड़ा। फिर भी इंडियन टीम ओमान के 4 विकेट ही गिरा सकी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 188 रन बनाए। जवाब में ओमान 167 रन ही बना सकी। टीम से आमिर कलीम (64 रन) और हमाद मिर्जा (51 रन) ने अर्धशतक लगाए। कुलदीप यादव और हर्षित राणा को एक-एक विकेट मिला। भारत से संजू सैमसन (56 रन) ने अर्धशतक बनाया। ओमान की ओर से फैसल शाह, जितेन रामनंदी और आमिर कलीम को 2-2 विकेट मिले। मैच का स्कोरबोर्ड मैच विनर्स प्लेइंग-11
भारतः अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव। ओमानः जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हमाद मिर्जा, विनायक शुक्ला, फैसल शाह, मोहम्मद नदीम, आर्यन बिष्ट, जाकिर इस्लाम, शकील अहमद, समय श्रीवास्तव और जितेन रामनंदी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *