कृषि अफसरों ने 9 मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

बैकुंठपुर | छत्तीसगढ़ कृषि स्नातक शासकीय कृषि अधिकारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर कोरिया जिले के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी व कृषि विकास अधिकारी अपनी 9 सूत्रीय लंबित मांगों को लेकर आंदोलन में बैठे हैं। मंगलवार को इस आंदोलन के तीसरे चरण में जिला मुख्यालय बैकुंठपुर में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक दिवसीय अवकाश लेकर धरना-प्रदर्शन में शामिल हुए। धरना में बैठे अधिकारियों ने शासन के प्रति नाराजगी जाहिर जताई। संघ के जिलाध्यक्ष जय कुमार कुशवाहा व प्रांताध्यक्ष लिखेश कुमार वर्मा ने बताया कि शासन को बार-बार ज्ञापन सौंपने और ध्यानाकृष्ट करने के बावजूद अब तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने बताया कि आंदोलन की शुरुआत पहले चरण में 8 और 9 सितंबर को काली पट्टी बांधकर कार्य करने से हुई थी। इसके बाद दूसरे चरण में 15 सितंबर को सभी अधिकारियों ने संसाधन भत्ता न मिलने के विरोध में ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करते हुए दोपहर के भोजन अवकाश के दौरान कलेक्टर, एसडीएम और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। संघ की प्रमुख मांगों में समयमान वेतनमान, संसाधन भत्ता, पदोन्नति, पद नाम परिवर्तन और सेवा शर्तों में संशोधन जैसी मांगे शामिल हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *