शिविर में स्वच्छता दीदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया

राजनांदगांव | स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शिविर में नगर निगम सभागृह में सफाई मित्रों एवं स्वच्छता दीदियांे का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शासन की योजना का लाभ देने पंजीयन भी किया गया। स्वच्छता ही सेवा अभियान, रजत जयंती वर्ष के संबंध में निगम आयुक्त अतुल विश्वकर्मा ने बताया कि स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत स्वच्छोत्सव-स्वच्छ एवं हरित उत्सव अंतर्गत सफाई मित्र सुरक्षा शिविर एवं स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम कराया जाना है। स्वच्छता संबंधी विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। जिसमें नागरिको, वार्डवासियों, सामाजिक संस्थाओं के साथ सार्वजनिक स्थलों में साफ सफाई, विद्यार्थियों के लिए स्वच्छता संबंधित विभिन्न प्रतियोगिताएं एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। महापौर मधुसूदन यादव ने स्वच्छता अभियान में स्वच्छता ही सेवा पर स्वच्छता अपनाने शपथ दिलाई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *