स्वास्थ्य शिविर: एड्स से जुड़ी भ्रांतियां दूर की

बैकुंठपुर | कोरिया जिले में 12 अक्टूबर तक चलने वाले इंटेंसिफाइड आईईसी कैंपेन के तहत बुधवार को विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य एचआईवी-एड्स के प्रति लोगों में जानकारी बढ़ाना, भ्रांतियों को दूर करना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। ग्राम सलका स्थित पॉलिटेक्निक कॉलेज में सीएमएचओ डॉ. प्रशांत सिंह और जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. एके. सिंह के मार्गदर्शन में कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें एचआईवी-एड्स एक्ट 2017, संक्रमण से बचाव, और टोल फ्री हेल्पलाइन 1097 की जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को आईईसी सामग्री वितरित की गई और सभी ने एचआईवी-एड्स के प्रति समाज को जागरूक करने की शपथ ली। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी-बचरा में एकीकृत स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ, जिसमें बीएमओ डॉ. बृजेश साहू, डॉ. प्रकाश जाधव व अन्य मेडिकल स्टाफ की मौजूदगी में 67 लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। शिविर में डॉ. अभय जुगल तिर्की, तारा मरावी और देवी प्रसाद सोनी समेत स्वास्थ्यकर्मी सक्रिय रहे। बैकुंठपुर पॉलिटेक्निक कॉलेज और सोनहत में हाल ही में रक्तदान शिविर भी संपन्न हुए, जिनमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर रक्तदान किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *