प्रतापपुर | श्री रामलला दर्शन योजना के तहत सूरजपुर जिले से 143 तीर्थयात्री अयोध्या रवाना हुए। जनपद पंचायत प्रतापपुर परिसर से यात्रियों को नगर पंचायत प्रतापपुर की अध्यक्ष मानती योगेंद्र सिंह ने हरी झंडी दिखाकर बस को अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया। यात्रा दल में सूरजपुर ग्रामीण से 29, सूरजपुर नगर से 19, ग्राम पंचायत भैयाथान से 15, रामानुजनगर से 15, प्रेमनगर से 15, प्रेमनगर नगर पंचायत से 5, प्रतापपुर नगर पंचायत से 5, प्रतापपुर ग्राम पंचायत से 16, नगर पंचायत भैयाथान से 5 और ओडगी ग्राम पंचायत से 15 श्रद्धालु शामिल रहे। इस दौरान नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह, वार्ड क्रमांक 9 के पार्षद नवीन कुमार नाविक, विशाल मिश्रा, अमित सिन्हा भी उपस्थित थे। तीर्थयात्रा के सुचारू संचालन के लिए अनुरक्षक के रूप में जनपद पंचायत प्रतापपुर से राम लगन यादव, सूरजपुर से शिवमंगल सिंह, ओडगी से ननमोहर यादव और प्रेमनगर से नंदलाल साहू को नियुक्त किया। कार्यक्रम में जनपद व नगर पंचायत प्रतापपुर के अधिकारी-कर्मचारी भी मौजूद रहे।


