दुनिया की सबसे लग्जरी ट्रेन से मथुरा पहुंचीं राष्ट्रपति:बांके बिहारी के दर्शन किए, सुदामा कुटी भी जाएंगी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दुनिया की सबसे लग्जरी ट्रेनों में से एक महाराजा एक्सप्रेस से गुरुवार सुबह मथुरा के वृंदावन पहुंचीं। यहां उन्होंने ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके बाद वह श्रीकुब्जा मंदिर और सुदामा कुटी जाएंगी। राष्ट्रपति सुबह 8 बजे दिल्ली से रवाना हुईं। करीब डेढ़ घंटे बाद यानी 10 बजे वृंदावन रोड रेलवे स्टेशन पहुंचीं। ट्रेन के 18 में से 12 कोच राष्ट्रपति और उनके स्टाफ के लिए रिजर्व रखे गए थे। इनमें प्रेसिडेंशियल सुइट, डीलक्स सुइट, रेस्टोरेंट, लाउंज और पावर कार शामिल हैं। राष्ट्रपति 7 घंटे मथुरा-वृंदावन में रुकेंगी। इस दौरान वह कई धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना करेंगी। द्रौपदी मुर्मु श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचने वाली देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं। इससे पहले पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने दर्शन किए थे। तस्वीरें देखिए- राष्ट्रपति के दौरे से जुड़े पल-पल अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *