पलामू में कार से शराब तस्करी करते चालक गिरफ्तार:300 बोतल विदेशी शराब जब्त, 225 लीटर अवैध शराब ले जाते पकड़ाया आरोपी

पलामू में पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी का भंडाफोड़ किया है। सतबरवा थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि क्षेत्र के सोनपुरवा में दुर्गा पूजा के लिए विदेशी शराब की तस्करी की जा रही है। पुलिस ने बुधवार को छापेमारी कर एक कार को पकड़ा। कार से व्हिस्की की 25 पेटी बरामद की गईं। प्रत्येक पेटी में 12 बोतलें थीं। कुल 300 बोतल (225 लीटर) शराब जब्त की गई। शराब का कोई वैध कागजात नहीं मिला कार चालक शिव शंकर यादव (26) को गिरफ्तार किया गया। वह सोनपुरवा, सतबरवा, पलामू का रहने वाला है। उसके पास शराब का कोई वैध कागजात नहीं मिला। आरोपी के खिलाफ सतबरवा थाने में भारतीय दंड विधान की धारा 275/292 और एक्साइज एक्ट की धारा 47(A) के तहत मामला दर्ज किया गया है। छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में हवलदार रामस्वरूप यादव और आर्म्स गार्ड दीपक कुमार शुक्ला, गणेश यादव व शंकर राम शामिल थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *