गांधीनगर में गरबा के दौरान दो गुट भिड़े:गरबा आयोजन में किया पथराव, दुकानों में तोड़फोड़ और गाड़ियों में आग लगाई, 60 हिरासत में

गुजरात की राजधानी गांधीनगर जिले के बहियाल गांव में बुधवार की देर रात नवरात्र गरबा के दौरान दो गुटों भिड़ गए। इस दौरान उपद्रवियों ने गरबा मैदान में पथराव किया। इसके बाद दोनों गुटों के लोगों ने आसपास की दुकानों में तोड़फोड़ की और कई गाड़ियों में आग लगा दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो उपद्रवियों ने टीम पर भी हमला कर दिया। हालात काबू करने के लिए पुलिस को आंसूगैस के गोले भी छोड़ने पड़े। असिस्टेंट सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस आयुष जैन ने बताया कि इस मामले में अब तक 60 लोगों को हिरासत में लिया गया है। विवाद की वजह साफ नहीं है। हालांकि, इसकी दो वजहें बताई जा रही हैं…
1. दुकानों में तोड़फोड़ की गई और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया। चर्चा है कि एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हिंसा भड़की।
2. बताया जा रहा है कि यह घटना सोशल मीडिया पर स्टेटस पोस्ट करने जैसी मामूली बात को लेकर शुरू हुई थी। हालांकि,उस पोस्ट में क्या लिखा था और किसने इसे पोस्ट किया था, यह अभी साफ नहीं है। पुलिस जांच कर रही है। पथरवा, लूटपाट और आगजनी की तीन फोटोज देखें… गरबा में अचानक बरसने लगे पत्थर
देहगाम तालुका के बहियाल गांव में गरबा हो रहा था। इसी दौरान रात के करीब 10 बजे मैदान पर पथराव होने लगा। पथराव से गरबा मैदान समेत पूरे इलाके में अफरातफरी मच गई। इसके बाद दोनों गुटों के लोग आमने-सामने आ गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि पथराव करने वाले लोग ‘आई लव मोहम्मद’ के नारे भी लगा रहे थे। दो दुकानें पूरी तरह खाक
असिस्टेंट सुप्रीटेंडेंट ऑफ पुलिस आयुष जैन ने मीडिया से कहा- पथराव और आगजनी की घटना में तीन गाड़ियों में आग लगा दी गई और तीन क्षतिग्रस्त कर दिए गए थे। इसके अलावा दो दुकानों में आग लगा दी गई थी, जो पूरी तरह जलकर खाक हो गईं। हालात को काबू करने पहुंची पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी, क्योंकि उपद्रवियों ने पुलिस पर भी हमला कर दिया था। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने करीब पांच आंसू गैस के गोले भी छोड़े। ———————–
ये खबरें भी पढ़ें… झांकी पर पथराव, मां काली की प्रतिमा क्षतिग्रस्त:विदिशा में लोगों का हंगामा, युवक बोला- मुस्लिम बस्ती से पत्थर फेंके विदिशा में झांकी ले जाते समय पथराव हो गया। इससे मां काली की प्रतिमा टूट गई। झांकी में शामिल एक युवक ने थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसका आरोप है कि मुस्लिम बस्ती से पत्थर फेंके गए। ऐसा तीन से चार बार हुआ। घटना जय स्तंभ चौक बजरिया इलाके में सोमवार शाम को हुई। पूरी खबर पढ़ें… ‘विसर्जन जुलूस पर पत्थरबाजी की प्रारंभिक जांच में पुष्टि नहीं’:पुलिस ने कहा- आरोपियों की घटनास्थल पर मौजूदगी नहीं मिली भोपाल में विसर्जन जुलूस के दौरान हुई पत्थरबाजी और प्रतिमा खंडित होने का मामला अब पेचीदा मोड़ पर पहुंच गया है। फरियादी ने जहां 3 लोगों पर सीधे पत्थर फेंकने और मूर्ति तोड़ने का आरोप लगाया है। वहीं, पुलिस जांच और CCTV फुटेज कुछ और कहानी कह रहे हैं। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *