हिमाचल प्रदेश में एक युवा HAS अधिकारी द्वारा ऊना की लड़की से रेप मामले में महिला आयोग ने संज्ञान लिया है। महिला आयोग की चेयरमैन विद्या देवी ने बताया- उन्होंने SP ऊना को फोन कर इस मामले में निष्पक्ष जांच करने के निर्देश दिए हैं। विद्या नेगी ने बताया- एसपी ने उन्हें कानून के तहत कार्रवाई का भरोसा दिया है। दोषी को किसी भी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। वहीं, रेप का मामला दर्ज होने के बाद युवा अधिकारी भूमिगत हो गया है। युवती ने मंगलवार को कराई एफआईआर बता दें कि बीते मंगलवार को एक युवती ने एसडीएम ऊना पर रेप करने के आरोप लगाए। पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया- एसडीएम से उसकी सोशल मीडिया पर बातचीत हुई। अधिकारी ने उसे कई बार अपने ऑफिस बुलाया। डेढ़ महीने पहले जब वह ऑफिस पहुंची, तो एसडीएम उसे अपने पर्सनल कक्ष में ले गया। वहां उसने युवती के कंधों पर हाथ रखा और बाजू से पकड़ लिया। युवती बोली-एसडीएम ने रखा शादी का प्रस्ताव युवती के अनुसार, एसडीएम ने शादी का प्रस्ताव रखा। विरोध करने पर उसने जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके 10 दिन बाद एसडीएम ने ऊना विश्राम गृह में किसी और के नाम से कमरा बुक करवाया। रात 10 बजे वहां आकर फिर से जबरन संबंध बनाए। वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया- युवती पीड़िता के अनुसार-जब उसने शिकायत करने की बात कही, तो एसडीएम ने ऑफिस में बनाई वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे उसने बात करना कम कर दिया। युवती जब उसके घर गई, तो उसे धक्के मारकर बाहर निकाल दिया गया।


